पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नि:शुल्क हृदय रोग निदान शिविर 14 को

नि:शुल्क हृदय रोग निदान शिविर 14 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवपुरी | शहरमें नि:शुल्क हृदय रोग निदान शिविर 14 दिसंबर को सुबह 10 से अस्पताल चौक स्थित मंगलम परिसर में आयोजित किया जाएगा। समाजसेवी संस्था बल्लभदास मंगल फाउंडेशन सोसाइटी के तत्वावधान तथा नोबल कार्डियक सेंटर भोपाल के सौजन्य से लगाए जा रहे इस शिविर में प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव, डॉ. शिवसागर मांडिए तथा डॉ. अमित कोचेटा हृदय रोगियों का परीक्षण कर उपचार करेंगे। शिविर में शामिल होने के लिए आवश्यक पंजीयन न्यूब्लॉक स्थित डॉ. शैलेन्द्र गुप्ता के क्लीनिक और नागरिक सहकारी बैंक पर कराया जा सकता है। आयोजक समाजसेवी संस्था बल्लभदास मंगल फाउंडेशन के सदस्यों ने बताया कि शिविर की खास बात यह है कि इसमें बीपीएल कार्डधारकों को फ्री इलाज हेतु तुरंत एस्टीमेट की सुविधा दी जाएगी तथा उनका हृदय रोग ऑपरेशन आदि का मुफ्त इलाज कराया जाएगा।