पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीज उत्पादन तकनीक विषय पर कार्यशाला

बीज उत्पादन तकनीक विषय पर कार्यशाला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवपुरी | कृषिविज्ञान केन्द्र शिवपुरी पर बीते रोज बीज उत्पादन, तकनीक एवं गुणवत्ता नियंत्रण प्रशिक्षण पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। बीज प्रमाणीकरण संस्था के संभागीय कार्यालय ग्वालियर द्वारा आयोजित इस कार्यशाला में शिवपुरी, श्योपुर, अशोकनगर एवं गुना जिलों के बीज उत्पादक संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं कृषकों ने भाग लिया, जिन्हें बीएनएस सिकरवार बीज प्रमाणीकरण अधिकारी ग्वालियर द्वारा बीज उत्पादन एवं प्रमाणीकरण प्रक्रिया के बारे में समझाते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। कार्यशाला में कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रभारी सह कृषि वैज्ञानिक डा. एमके भार्गव ने बतलाया कि खेती में बीज की अहम भूमिका है। इसे कृषकों को भी जानना एवं समझना जरूरी होता है। कार्यशाला में कृषि वैज्ञानिक डा. एएल बसेड़िया, डॉ. राजीवसिंह चौहान ने बीज के संसाधन हेतु महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर प्रकाश डाला।