अग्रवाल समाज की बैठक में हुए कई निर्णय
शिवपुरी | अखिलभारतीय अग्रवाल परिचय सम्मेलन के राष्ट्रीय सहसचिव मोहन मधुर गुप्ता ने बताया कि अग्रवाल समाज द्वारा बीते रोज ग्वालियर के सिटी प्लाजा में कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें समाज हित के निर्णय लिए गए। बैठक में सबसे अहम निर्णय यह लिया गया कि वह समाज में मृत्युभोज बंद किया जाएगा। राष्ट्रीय सहसचिव ने बताया कि समाज के बेरोजगार युवक-युवतियों के रोजगार के साधन उपलब्ध कराने एवं समाज की विधवा एवं असहाय महिलाओं को सामाजिक पेंशन की व्यवस्था कराने तथा महाराजा अग्रसेन ब्लड बैंक की स्थापना करने का निर्णय बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। इसके साथ ही समाज में मृत्युभोज बंद करने का प्रस्ताव भी बैठक में रखा जिसे वहां मौजूद समाज बंधुओं ने सराहा और यह रिवाज बंद करने पर मुहर लगाई। बैठक में अपराध अन्वेषण ब्यूरो की पुलिस अधीक्षक अंशुमान अग्रवाल, कैलाश मित्तल, पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, राजेश ऐरन सहित प्रदेशभर के समाज बंधु और पदाधिकारी मौजूद थे।