पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसबीआई ने ग्राहकों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराया

एसबीआई ने ग्राहकों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवपुरी | भारतीयस्टेट बैंक द्वारा पेंशनरों, ग्राहकों एवं बैंक स्टाफ का रविवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। इसमें डॉ. एमएस ऋषिश्वर एवं उनकी टीम द्वारा ब्लडप्रेशर, शुगर, परीक्षण नि:शुल्क किया गया। जिसमें 100 से अधिक बैंक ग्राहकों एवं शिवपुरी स्थित एसबीआई की चारों शाखाओं क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय के समस्त अधिकारी कर्मचारियों का भी स्वास्थ्य परीक्षण कर चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्ष क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय के क्षेत्रीय प्रबंधक दिनकर अर्गल ने की। उन्होंने स्वास्थ्य शिविर में कहा कि आज की भाग दौड़ की जिंदगी में मनुष्य के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। कर्ई बीमारियां बढ़ती उम्र के साथ जन्म ले रहीं है। व्यक्ति के दुर्घटनाग्रस्त होने या गंभीर रूप से बीमार होने पर लाखों रूपए खर्च होते हैं। जबकि व्यक्ति चाहे तो मामूली सी बीमा राशि देकर अपने इलाज के बड़े खर्चे से बच सकता है।