पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कंप्यूटर सीखकर दक्ष बनेंगे सरकारी स्कूल के छात्र

कंप्यूटर सीखकर दक्ष बनेंगे सरकारी स्कूल के छात्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवपुरी | भारतीयस्टेट बैंक की कोलारस एबी रोड शाखा द्वारा उत्कृष्ट विद्यालय को एक कंप्यूटर प्रदान किया गया। इस कंप्यूटर की जरिए अब इस सरकारी विद्यालय के छात्र नई तकनीक से शिक्षा हासिल करेंगे। स्कूल के प्राचार्य केसी जाटव ने बताया कि उनके स्कूल में 488 बच्चे पढ़ते हैं। इस को ध्यान में रखते हुए बैंक शाखा के प्रबंधक अभय गुप्ता द्वारा कंप्यूटर प्रदान करने की पहल की गई। यहां पढऩे वाले बच्चों के लिए एसबीआई ने नि:शुल्क एक कंप्यूटर प्रदान किया है। इसे प्रदान करते वक्त गिर्राज शर्मा, विजय शर्मा, एमएल शर्मा, आरके शुक्ला, संजय जैन, संगीता भार्गव आदि मौजूद थे।