पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कृषि महोत्सव में किसानों को मिलेगी उन्नत खेती की जानकारी

कृषि महोत्सव में किसानों को मिलेगी उन्नत खेती की जानकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश।

भास्करसंवाददाता|शिवपुरी

कृषिएवं उद्यानिकी फसलों की उत्पादकता बढ़ाने एवं कृषकों को उन्नत तकनीकी अपनाने की जानकारी देने के लिए जिले में 25 सितम्बर से 20 अक्टूबर तक कृषि महोत्सव मनाया जाएगा। कलेक्टर राजीव दुबे ने जिले में कृषि महोत्सव के आयोजन की तैयारियों के संबंध मे सोमवार को अधिकारियों की जवाबदारी निर्धारित कर आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों की विभागवार समीक्षा की।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कृषि महोत्सव राज्य सरकार का महत्वाकांक्षी कार्यक्रम हैं, अधिकारी इस कार्यक्रम को पूरी गंभीरता के साथ लें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कृषि महोत्सव के दौरान ‘’कृषि क्रांति रथ’ गांव-गांव जाकर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी प्रदान करेंगे। इस दौरान राजस्व विभाग के मैदानी कर्मचारी घर-घर जाकर किसानों को खसरा-खतौनी भी प्रदाय करेंगे। कलेक्टर ने कृषि विभाग के अधिकारी को कृषि महोत्सव के दौरान बलराम तालाब योजना के तहत चयनित हितग्राहियों के खेतों पर तालाब के निर्माण कार्य भी प्रारंभ किए जाने के निर्देश दिए। उद्यानिकी विभाग माइक्रो इरिगेशन के साथ-साथ साग-सब्जी एवं फूलों की खेती से संबंधित मिनी किट्स का भी चयनित कृषकों को वितरण करें। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किए जाएंगे।