- Hindi News
- भैरोबाबा उत्सव समिति चल झांकी प्रतियोगिता में रही प्रथम
भैरोबाबा उत्सव समिति चल झांकी प्रतियोगिता में रही प्रथम
गणेश समारोह वर्ष 2014-15 प्रतियोगिता के परिणाम घोषित।
भास्करसंवाददाता|शिवपुरी
श्रीगणेशसांस्कृतिक समारोह समिति के तत्वावधान में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की प्रतियोगिताओं के पुरस्कार समिति द्वारा घोषित कर दिए गए हैं। जिसके तहत सर्व प्रथम चल झांकी प्रतियोगिता में भैरोबाबा उत्सव समिति प्रथम रही। जबकि मध्य प्रदेश विद्युत मंडल उत्सव समिति नीलकंठेश्वर महादेव उत्सव समिति संयुक्त रूप द्वितीय रही।
स्वर्णकार समाज उत्सव समिति, राधारमण मंदिर पुरानी शिवपुरी, कलारबाग का राजा एबी रोड संयुक्त रूप से तृतीय रहीं। जबकि शिव युवा समिति श्रीराम कॉलोनी, शीतला माता मंदिर पुरानी शिवपुरी को संयुक्त रूप से प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया है। अचल झांकी सीनियर वर्ग में मप्र विद्युत मंडल को प्रथम, जबकि नवयुवक एकता संघ मामू पान पाने की गली, जल मंदिर का राजा संयुक्त रूप से द्वितीय जल मंदिर युवा समिति तृतीय स्थान पर रही। अचल झांकी जूनियर वर्ग में मां राज राजेश्वरी उत्सव समिति प्रथम, बाल मंडल उत्सव समिति कृष्णपुरम द्वितीय और विवेकानंद उत्सव समिति तृतीय रही। सुंदर मूर्ति प्रतियोगिता में कमलागंज का राजा प्रथम, युवा उत्सव समिति बेडिय़ा समाज कलारबाग का राजा संयुक्त रूप से द्वितीय, जयशिव युवा समिति, नील कंठेश्वर महादेव समिति स्वर्णकार समाज तृतीय, श्री सिद्ध युवा समिति राजपुरा रोड बेडिय़ा समाज सुधार समिति जवाहर कॉलोनी, शीतला माता उत्सव समिति, लुहारपुरा उत्सव समिति, खारा कुआं उत्सव समिति, रामसिंह ठाकुर उत्सव समिति, पिपलेश्वर महादेव भैंरोबाबा उत्सव समिति को प्रोत्साहन पुरस्कार दिए गए।