- Hindi News
- मतदान दल के कर्मचारियों का होगा स्वास्थ्य परीक्षण
मतदान दल के कर्मचारियों का होगा स्वास्थ्य परीक्षण
शिवपुरी|पंचायत चुनावके दूसरे चरण में मतदान के दौरान पीठासीन अधिकारी की हुई मृत्यु के बाद अब प्रशासन ने तीसरे चरण के चुनाव से पूर्व मतदान दल के कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण करवाने का निर्णय लिया है। कल 11 फरवरी को सुबह 10 बजे में होने वाले प्रथम प्रशिक्षण में ऐसे कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा, जिन्होंने गंभीर बीमारी के कारण निर्वाचन कार्य से मुक्त रखने के लिए आवेदन दिया है। जिला पंचायत सीईओ डीके मौर्य ने बताया कि परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर ही संबंधित कर्मचारी को निर्वाचन कार्य से मुक्त किया जाएगा।