पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दूध डेयरी,मिठाई की दुकानों से सैंपल लिए

दूध डेयरी,मिठाई की दुकानों से सैंपल लिए

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई

भास्करसंवाददाता| शिवपुरी

मंगलवारको शहर की विभिन्न दूध डेयरी एवं मिष्ठान भंडारों पर प्रशासन की टीमों ने पहुंचकर सैंपल भरे। जिसमें दूध एवं दूध से बने उत्पादों एवं मिठाइयों के नमूने लेकर जांच के लिए लैब में भेजे जाएंगे।

कलेक्टर राजीव दुबे के निर्देशन में दो जांच दल बनाए गए। जिसमें एक दल की प्रभारी एवं संयुक्त कलेक्टर नीतू माथुर, शहरी विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी भारत भूषण पांडेय, स्वास्थ्य अधिकारी अवधेश कुशवाह एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी विष्णुदत्त शर्मा ने द्वितीय दल में डिप्टी कलेक्टर एवं दल प्रभारी राघवेंद्र पांडेय, नायब तहसीलदार नीलम पटसारिया तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष मिश्रा ने अलग-अलग दिशाओं में जांच की। कार्रवाई की जद में जैन दूध डेयरी गुरुद्वारा रोड शिवपुरी, वीआरएस फूड्स लिमिटेड कत्था मिल के सामने, धेनू धन मिल्क कंपनी लिमिटेड झांसी रोड, बाबू मिष्ठान भंडार पोहरी बस स्टैंड, नीलम सिंह गुर्जर दूध विक्रेता झांसी रोड से दूध का नमूना लिया गया। साथ ही कुशवाह मिष्ठान भंडार दुर्गादास चौराहा पोहरी रोड से मावा बर्फी का नमूना लिया गया।

मिठाई की दुकान पर सैंपलिंग करते प्रशासनिक अफसर।