पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरटीओ ने पकड़े 30 वाहन, वसूला जुर्माना

आरटीओ ने पकड़े 30 वाहन, वसूला जुर्माना

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्कूल बस चालकों व्यवस्था दुरुस्तकरने एक सप्ताह का दिया समय

भास्करसंवाददाता|शिवपुरी

जिलापरिवहन अधिकारी ने मंगलवार को झांसी तिराहा क्षेत्र एवं सतनबाड़ा हाईवे पर चेकिंग कर 30 वाहनों को जांच में जद में लिया। सात मैजिक ऑटो में कागजात मिलने पर उन्हें जब्त कर देहात थाने में खड़ा करवा दिया, जबकि हाईवे पर लोडिंग वाहनों में इंश्योरेंस अन्य कमियां पाए जाने पर 45500 रुपए का जुर्माना वसूल किया गया। चेकिंग के दौरान कुछ स्कूल बसों को भी रोका गया, लेकिन बच्चों का ध्यान रखते हुए उन्हें एक सप्ताह का समय देकर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की हिदायत दी है।

आरटीओ विक्रम सिंह कंग ने बताया कि स्कूल बस से संबंधित सभी दस्तावेज ओरिजनल वाहन के साथ होना चाहिए। यदि कागज गुम होने का डर है तो सभी दस्तावेज की फोटोकॉपी प्रिंसीपल से प्रमाणित होना चाहिए। स्कूल बसों में रखे जाने वाले फस्टएड बॉक्स में पुरानी एक्सपायरी दवाएं हों। साथ ही उनमें अग्निशमन यंत्र भी होना चाहिए। श्री कंग ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन के अनुसार सभी स्कूल बसों में स्पीड गवर्नर लगा होना चाहिए, ताकि उसकी गति 40 किमी प्रति घंटे से अधिक हो। इसके अलावा कंडक्टर एवं ड्राइवर यूनिफार्म में हों तथा सभी बसों के पीछे हेल्पलाइन नंबर होना चाहिए। जिला परिवहन अधिकारी ने स्कूल बसों में सुधार के लिए सात दिन का समय दिया है।