पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेटे को उठाकर हमेशा के लिए सो गया पिता

बेटे को उठाकर हमेशा के लिए सो गया पिता

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवपुरी|बायपास रोडरामबाग कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति ने मंगलवार की अलसुबह अपने बेटे को नींद से उठाया और खुद फांसी लगाकर मर गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया, लेकिन आत्महत्या का कारण ज्ञात नहीं हो सका। साइकिल पर फल बेचने वाले काशीराम (50) पुत्र भंवरलाल राठौर के बेटे लक्ष्मीनारायण ने बताया कि हमारे मकान में निर्माण कार्य चल रहा है। इसलिए सुबह चार बजे पिताजी ने मुझे आवाज लगाकर कहा कि उठ जाओ, काम में मदद करवाओ। बकौल लक्ष्मीनारायण, मैं नींद में था, इसलिए कुछ देर बाद उठा और जब देखा तो कमरे में पिताजी का शरीर फांसी के फंदे पर लटक रहा था। मृतक के चार बच्चे हैं, जिसमें दोनों बेटियों की शादी हो गई, जबकि लक्ष्मीनारायण उसका छोटा भाई साथ में रहते हैं। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका।