प्वाइंट्समैन का अब तक सुराग नहीं
कर्मचारी बोले - ट्रैक पर काम करने वाले कर्मियों को दी जाए सुरक्षा
भास्करसंवाददाता| शिवपुरी
मोहनारेलवे स्टेशन से लापता हुए प्वाइंट्समैन छोटेलाल यादव का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। रेलवे स्टेशन रेल लाइनों पर बढ़ते अपराध इन पर सुरक्षा के कोई इंतजाम होने सहित अन्य मांगों को लेकर सोमवार को सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ (डब्ल्यूसीआरएम) के कर्मचारियों ने विरोध जताते हुए प्रदर्शन कर नारेबाजी की। विरोध स्वरूप मंगलवार को रेलवे से जुड़े इन कर्मचारियों शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर नारेबाजी कर एक ज्ञापन रेलवे के मंडल अभियंता गिरीश जोशी को दिया।
डब्ल्यूसीआरएम के सचिव वीपी सिंह ने बताया कि अभी तक पुलिस ने इस कर्मचारी के गायब होने के मामले में ठोस कार्रवाई नहीं की है। डब्ल्यूसीआरएम का कहना है कि शिवपुरी इसके आसपास रेलवे कर्मचारी असुरक्षा के बीच काम करने को मजबूर है। आरपीएफ की कमी को दूर नहीं किया जा रहा।
शिवपुरी में जो जीआरपीएफ का थाना खोला गया है उस पर सुरक्षाकर्मी नहीं हैं। बीते दिनों एक कंपनी के कर्मचारी का अपहरण हुआ और अब एक फरवरी को प्वाइंट्समैन छोटेलाल गायब है इसके बारे में कुछ नहीं किया जा रहा। इन कर्मचारियों ने मांग करते हुए कहा कि जल्द से जल्द शिवपुरी रेल लाइन यहां पर पडऩे वाले थानों पर सुरक्षा बढ़ाई जाए।
मंडल अभियंता गिरीश जोशी को ज्ञापन देते सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के पदाधिकारी