पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मटेरियल पहुंचाने रास्ता मिलने पर रुका अस्पताल निर्माण कार्य

मटेरियल पहुंचाने रास्ता मिलने पर रुका अस्पताल निर्माण कार्य

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समय रहते निर्माण पूरा होने से जनता को नहीं मिल रहा फायदा

भास्करसंवाददाता|शिवपुरी

शहरमें जनता के काम से जुड़े विकास के बड़े प्रोजेक्ट में बाधाएं आने का क्रम लगातार बना हुआ है। पहले सिंध जलावर्धन उसके बाद सीवर प्रोजेक्ट और अब 18 करोड़ के अस्पताल भवन निर्माण में भी नई बाधा सामने गई है। इस पांच मंजिला अस्पताल भवन निर्माण के लिए मटेरियल पहुंचाने का रास्ता मिलने पर ठेकेदार ने काम बंद कर दिया है। काम बंद किए जाने के बाद जनता की सुविधाओं से जुड़ा ये बड़ा प्रोजेक्ट भी अधर में लटक गया है। इससे पहले भी अफसरों की मनमानी के चलते कई प्रोजेक्ट अधर में लटके पड़े हैं।

जनता से जुड़े प्रोजेक्ट में बार-बार रही बाधाओं को लेकर भाजपा और कांग्रेस से जुड़े जनप्रतिनिधि इस मामले में कोई आवाज नहीं उठा रहे हैं। यही कारण है कि अफसरशाही मनमाने ढंग से काम कर रही है।

जिला अस्पताल परिसर में नए भवन का काम जिस तरह से लटका है उसमें अफसरों की मनमानी साफ तौर पर देखी गई। खास बात यह है कि विकास के मुद्दों पर जनप्रतिनिधि भी चुप्पी साधकर बैठे हैं।

बढ़ेगी प्रोजेक्ट की लागत

{सिंध जलावर्धन, सीवर प्रोजेक्ट, अस्पताल निर्माण का जो काम रुका है वह इसी तरह से और कुछ महीने काम रुका तो इन तीनों प्रोजेक्ट की लागत बढ़ जाएगी

{ बजट नहीं मिला तो काम पूरा करने में दिक्कत आएगी, इसलिए अभी इन प्रोजेक्ट के सामने आईं बाधाओं को दूर करना होगा।

{ बीते कई साल से जनप्रतिनिधियों और अफसरशाही में आपसी सामंजस्य के अभाव में जो काम रुके हैं उनको सामंजस्य से पूरा करने के प्रयास करने चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है।

आयुक्त से बात करेंगे

^इसबारे में हम स्वास्थ्य आयुक्त से बात करेंगे कि वह इसका रास्ता निकलवाए कि ठेकेदार को काम करने में रही प्रॉब्लम दूर हो। इसके अलावा जो परमिशन लटकी है वह जिला प्रशासन दे। एकेश्रीवास्तव, चीफ इंजीनियर, पीडब्ल्यूडी पीआईयू, ग्वालियर

काम बंद करने को कहा है

^मटेरियलअंदर ले जाने के लिए तोड़ी गई मैदान की बाउंड्री सही करा दी है। इसके अलावा हमने काम भी बंद कर दिया है। ईएनसी को काम बंद करने का लेटर दे दिया है। कारण यह है कि मटेरियल अंदर ले जाने के लिए कोई दूसरा रास्ता ही नहीं है। जिनेंद्रजैन , ठेकेदार, मोंटेकार्लो

सीवर प्रोजेक्ट

सीवरप्रोजेक्ट के लिए घसारई पर ट्रीटमेंट प्लान बन रहा है लेकिन वनविभाग की जमीन होने के कारण इसकी मंजूरी लटकी है। जाधव सागर तालाब के बीच से निकलने वाली पाइप लाइन की खुदाई पर वन विभाग ने मगरमच्छों को रही परेशानी को देखते हुए रोक लगा दी। अब इस क्षेत्र में काम कैसे पूरा होगा

सिंध जलावर्धन योजना

शहरकी पानी की समस्या हल करने के लिए 2007 में इस प्रोजेक्ट को मंजूरी मिली फिर भी प्रोजेक्ट अधूरा है। नेशनल पार्क में पाइप लाइन खुदाई के दौरान पार्क संचालक द्वारा काम रोक दिए जाने से डेढ़ साल से काम बंद है। भविष्य में यह प्रोजेक्ट पूरा हो पाएगा इसको लेकर संशय बरकरार है। प्रोजेक्ट की लागत बढ़ रही है। शहर की ढाई लाख से ज्यादा संख्या के लिए यह प्रोजेक्ट काफी महत्वपूर्ण था लेकिन काम में आए व्यवधान से निर्माण लटका है।

पांच मंजिला अस्पताल

जिलाअस्पताल परिसर में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए 18 करोड़ के बजट से बन रहे इस नए अस्पताल भवन के निर्माण पर 8 फरवरी को एसडीएम ने जाकर के मजदूर बंद करा दिए। ठेकेदार ने काम बंद कर दिया है। अब कब काम शुरू होगा इसकी कोई निश्चितता नहीं है। अफसर भी कुछ नहीं बोल रहे हैं।