पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आदिवासी बोले तहसीलदार ने बिना वजह दिए नोटिस

आदिवासी बोले -तहसीलदार ने बिना वजह दिए नोटिस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आदिवासी का दर्द बिना अपराध प्रतिबंधात्मक नोटिस क्यों दिया

भास्करसंवाददाता| शिवपुरी

सतनवाड़ाथाना अंतर्गत सकलपुर ग्राम पंचायत के चांड गांव के दो दर्जन आदिवासियों को प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के नोटिस दिए जाने से अब यह ग्रामीण परेशान हो रहे हैं। इन आदिवासियों को शिवपुरी तहसीलदार ने पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर धारा 107 116 जाफौ के नोटिस थमा दिए। चांड गांव के जिन ग्रामीणों को यह नोटिस मिले हैं उनका कहना है कि उन्होंने ऐसा कोई अपराध ही नहीं किया है कि जो कानून उल्लंघन की श्रेणी में आता हो।

एकता परिषद के लखन शर्मा का कहना है कि चांड गांव के भगवान लाल, मानसिंह, अजय शंकरिया, शिवराम, बल्लू आदिवासी, मलखान, रवि, मोतीलाल, गब्बर, भरोसा, फूल सिंह, हरिविलास, सिरनाम, रामअवतार, मनोज आदिवासी आदि ने बताया कि वह शांति से जीवनयापन कर रहे हैं लेकिन फिर भी पुलिस ने मनमाने ढंग से उन पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर दी।

वहीं पुलिस का कहना है कि पंचायत चुनाव के चलते पूरे जिले में हजारों लोग जो संभावित झगड़ा या शांति भंग कर सकते हैं उनके खिलाफ यह प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।