पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधायकों को भी मिला सदस्य बनाने का टारगेट

विधायकों को भी मिला सदस्य बनाने का टारगेट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धीमी गति से चल रही सदस्यता के बाद विधायकों को सक्रियता बढ़ाने के निर्देश

भास्करसंवाददाता| शिवपुरी

भाजपामें सदस्यता अभियान की धीमी गति को लेकर अब शिवपुरी विधायक यशोधरा राजे सिंधिया और पोहरी विधायक प्रहलाद भारती को भी टारगेट मिल गए हैं। इन दोनों विधायकों को सदस्यता अभियान में अपनी भूमिका बढ़ाए जाने के निर्देश भोपाल से पार्टी संगठन की ओर से दिए गए हैं। दोनों विधायकों को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में एक-एक लाख सदस्य बनाने हैं। इस टारगेट को पूरा करने के लिए जल्द से जल्द काम करने के निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि जिले में भाजपा के पांच लाख पार्टी सदस्य बनाए जाने हैं लेकिन अभी तक एक लाख का लक्ष्य भी हासिल नहीं हो पाया है। निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने में रही दिक्कतों के बाद भोपाल में हुई बैठक में यह निर्धारित हुआ है कि विधायक अपनी सक्रियता बढ़ाएं।

सामंजस्यकी कमी

भाजपामें इस समय संगठन पदाधिकारी और दूसरे जनप्रतिनिधियों के बीच सामंजस्य की कमी भी देखी जा रही है। संगठन मंत्री श्याम महाजन पर शिवपुरी के अलावा गुना और अशोकनगर की भी जिम्मेदारी चल रही है जिससे वह शिवपुरी पर ध्यान नहीं रख पा रहे हैं। संगठन में परिवर्तन की खबरों के कारण भी जो दूसरे पार्टी पदाधिकारी हैं उनमें सामंजस्य की कमी देखी जा रही है।

चुनावबने बाधा

भाजपामें बीते दो महीने से सदस्यता अभियान का काम चल रहा है। इस दौरान शहरी क्षेत्र में नगर पालिका चुनाव और ग्रामीण क्षेत्र में पंचायत चुनाव की गतिविधियां चलने के कारण दिए गए टारगेट को पूरा करने में पार्टी पदाधिकारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अब पोहरी और शिवपुरी क्षेत्र को छोड़कर अधिकतर जगह चुनाव पूरे हो गए हैं।

मैं अपनी विस में ही लगा हूं

^सदस्यताको लेकर मैं अपने विधानसभा में ही लगा हूं। बैठकें जारी हैं आज ही मैंने मंडल पदाधिकारियों की बैठकें ली है। जल्द टारगेट पूरा कर लेंगे। प्रहलादभारती, विधायक, पोहरी

काम तेज गति से जारी है

^नगरीयपंचायत चुनाव के कारण सदस्यता की रफ्तार धीमी रही लेकिन अब काम तेज गति से जारी है। विधायकों के अलावा पार्टी पदाधिकारी भी लगे हुए हैं। जो टारगेट मिला है उसे हर हाल में पूरा करेंंगे अजयखेमरिया, सदस्यता सह प्रभारी, भाजपा

फैक्ट फाइल

{5 लाख सदस्य बनाने का जिले को मिला है टारगेट

{ 1 लाख प्रति विस सदस्य बनाने हैं जिले की पांचों सीटों पर।

{ 15 मंडलों के पार्टी अध्यक्षों के अलावा दूसरे पदाधिकारियों को दिए गए लक्ष्य।

{ 90 हजार सदस्य बन चुके हैं।