- Hindi News
- तेज गति से जा रही बस पलटी, सात यात्री घायल
तेज गति से जा रही बस पलटी, सात यात्री घायल
शिवपुरी| आगरा-मुम्बईराष्ट्रीय राजमार्ग पर बदरवास से आगे बड़े पुल के पास शुक्रवार को एक निजी बस पलट गई। पुलिस ने बताया है कि शिवपुरी से गुना के लिए बस क्रमांक एमपी 09 पी 0245 रवाना हुई थी। साढ़े दस बजे यह एबी रोड पर पलट गई। इस बस में बैठे यात्री घनश्याम सोनी उनकी प|ी रामदेवी निवासी सिरोंज, मांगीलाल केवट, प्रकाश केवट, सतेंद्र भार्गव, बादामी बाई, सागर सिंह धाकड़ घायल हो गए। हादसे में घायल हुए यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।