- Hindi News
- ट्रक से टकराते ही लगा िक अब नहीं बचेंगे...
ट्रक से टकराते ही लगा िक अब नहीं बचेंगे...
बाइक सवार दंपत्ती गमी शामिल होने जा रहे थे,तभी हुआ हादसा
भास्करसंवाददाता| शिवपुरी
ट्रकके बाइक से टकराते ही ऐसा लगा कि अब नहीं बचेंगे, लेकिन ईश्वर हमें बचाना चाहता था, इसलिए ट्रक की टकराकर भी हम बच गए। यह कहना था रामदेवी चंदेल का, जो अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर शिवपुरी से मड़वासा जा रही थीं। तभी देहरदा तिराहे पर सोमवार की सुबह एक ट्रक की चपेट में आने से बच गईं।
गौशाला शिवपुरी निवासी गुड्डू चंदेल अपनी प|ी रामदेवी को साथ लेकर बाइक क्रमांक एमपी33-एमएच 3191 से रिश्तेदारी में हुई एक गमी में शामिल होने मड़वासा गांव जा रहा था। सुबह लगभग 10 बजे देहरदा तिराहे के नजदीक एक तेज रफ्तार दस चक्का ट्रक ने बाइक को कट मारते हुए साइड़ से रगड़ दिया। यह अच्छा रहा कि बाइक सवार दंपत्ती टकराने के बाद सड़क के दूसरी ओर गिरे, अन्यथा ट्रक के पहिए की चपेट में आकर जान जा सकती थी। पति का पैंट फट गया, जबकि महिला को भी गिरने से चोट आई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
देहरदा तिराहे पर ट्रक की टक्कर से घायल दंपत्ती।