सर्दी से बिगड़ रही बच्चों की सेहत
जिला अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड में इलाज के लिए भर्ती बच्चे
ओपीडी पहुंच रहे हैं एक हजार रोगी
तारीखओपीडी भर्ती मरीज
29नवं 1034 121
30 नवं 251 130 (रविवार)
1 दिसं 1226 155
2 दिसं 288 135 (मतदान दिन)
3 दिसं 1451 157
4 दिसं 1089 148
5 दिसं 1031 151
6 दिसं 1011 90
7 दिसं 235 105 (रविवार)
8 दिसं 1109 134
दिन में अधिकतम तापमान 28 डिग्री रात को 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भास्करसंवाददाता|शिवपुरी
शिवपुरीमें अभी कड़कड़ाती ठंड शुरू नहीं हुई है, लेकिन इस समय शुरुआती सर्दी ने ही बच्चों की सेहत पर असर डालना शुरू कर दिया है। सर्दी के कारण जुकाम, निमोनिया और वायरल की शिकायत छोटे बच्चों में बढ़ीं हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में इस समय और दिनों के मुकाबले बीमार बच्चे बड़ी संख्या में डॉक्टर को दिखाने के लिए रहे हैं। दिसंबर की शुरुआत हो चुकी है और अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास रह रहा है। तापमान में रहे उतार-चढ़ाव के बीच बच्चे सर्दी की जकड़ में रहे हैं।
निमोनियाकी शिकायत भी बढ़ी : दिनके समय धूप निकलने और रात को तापमान िगर जाता है। इस उतार-चढ़ाव के बीच छोटे बच्चों की सेहत पर इसका ज्यादा असर देखने को मिल रहा है। अस्पताल के शिशु वार्ड में इस समय बड़ी संख्या में मरीज भर्तीं हैं। प्रतिदिन चलने वाली ओपीडी में 150 बच्चों का उपचार किया जा रहा है। इस समय सर्दी जुकाम और वायरल के अलावा निमोनिया पीड़ित बच्चों की संख्या भी बढ़ी है।
धीरे-धीरेबढ़ेगी ठंड :आने वाले समय में ठंड के तेवर बढ़ते जाएंगे। मौसम विभाग के अनुसार रात के समय पारा और गिरेगा। रात को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वर्तमान में दिन में 29 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया जा रहा है।
इनबातों का रखें ध्यान
{बच्चों को गर्म कपड़े पहनाकर रखें।
{ सर्दी में बच्चों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। गुनगुने पानी से ही नहलाएं।
{ सुबह-शाम बच्चों को खुले में ले जाएं।
{ ठंड अधिक होने पर गुनगुना पानी पिलाएं।
{ सर्दी से पीड़ित बड़े व्यक्तियों से छोटे बच्चों को दूर रखा जाए, इससे इन्फेक्शन की संभावना रहती है।
निमोनिया पीडि़त बच्चे ज्यादा रहे हैं
Ãदिनऔररात के तापमान में अंतर के कारण सर्दी का असर छोटे बच्चों पर सबसे ज्यादा है। प्रत