पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नोटा ने बिगाड़ा कई वार्डों में खेल

नोटा ने बिगाड़ा कई वार्डों में खेल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पार्षद अध्यक्ष पद के लिए कुल 2127 नोटा बटन दबे। पहली बार नगर निकाय में हुआ है नोटा का उपयोग

भास्करसंवाददाता| शिवपुरी

शिवपुरीनगर पालिका के पांच वार्डों में जो जीत का अंतर रहा है। उसमें नोटा का अंतर प्रत्याशी की जीत के अंतर से ज्यादा रहा है। जिन वार्डों में ऐसा हुआ है वहां पर अगर वोटर नोटा का उपयोग नहीं करता और जीते या हारे उम्मीदवार को वोट देता तो परिणाम बदल सकते थे। शहर के 39 वार्डों में पार्षद पद के लिए कुल 1144 नोटा वोट पड़े हैं, जबकि अध्यक्ष पद के लिए हुई वोटिंग में 983 नोटा वोट पड़े।

कहांकिस वार्ड में नोटा ने बिगाड़े समीकरण:

{वार्ड 1 में कांग्रेस की भावना पाल मात्र 10 वोट से जीती हैं , जबकि यहां पर नोटा वोट 55 पड़े अगर इस नोटा वोट में से कुछ वोट दूसरे नंबर पर रहने वाले उम्मीदवार रामवती निर्दलीय को मिल जाते तो समीकरण बदल सकते थे।

{ वार्ड 15 में भाजपा के अरुण पंडित 21 वोट से जीते हैं, यहां पर नोटा वोट 47 पड़े हैं। दूसरे नंबर पर रहने वाले सूर्य प्रताप कांग्रेस को यह वोट मिलते तो समीकरण बदल सकते थे।

{ वार्ड 17 में राजेंद्र कुमार यादव निर्दलीय 74 वोट से जीते हैं जबकि नोटा वोट यहां पर 49 पड़े हैं।

{ वार्ड 21 में कांग्रेस की जरीना शाह 29 वोट से जीतीं हैं, जबकि नोटा वोट 33 पड़े। इनकी जीत का अंतर नोटा से कम है।

{ वार्ड 39 में बसपा के श्याम लाल मात्र 19 वोट से जीते हैं,जबकि नोटा वोट यहां पर 33 पड़े हैं अगर यही वोट दूसरे नंबर पर रहने वाले दिनेश जाटव कांग्रेस को मिल जाते तो परिणाम बदलते देर नहीं लगती।