जरूरतमंदों की मदद करना परोपकार
शिवपुरी | शहरकी समाजसेवी संस्था वैभव पर्यावरण वेलफेयर सोसाइटी शिवपुरी के सदस्यों द्वारा बीते रोज माधवचौक पर गर्म कपड़ों के अभाव में सर्दी गुजारने को विवश हो रहे निराश्रित जरूरतमंद लोगों में गर्म कंबलों का वितरण किया। इस मौके पर संस्था अध्यक्ष सुशील दीक्षित तथा सचिव वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि जरूरतमंद असहाय लोगों की मदद करना सच्ची नारायण सेवा है। परोपकार के ऐसे कार्य में सबको आगे आना चाहिए।