पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘पेड़ पौधों की सेवा एक पुण्य का काम’

‘पेड़ पौधों की सेवा एक पुण्य का काम’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सहायक आयुक्त के एस गुलेरिया ने जवाहर नवोदय स्कूल बीकर का निरीक्षण कर किया पौधरोपण।

भास्करसंवाददाता| दतिया

पेड़पौधों की सेवा एक पुण्य का काम है। इससे केवल हमें फल-फूल आदि प्राप्त होते हैं बल्कि इससे पर्यावरण का चक्र भी बना रहता है। पौधों को रोपित करने के साथ साथ इनका संरक्षण भी जरुरी है। यह बात सहायक आयुक्त के एस गुलेरिया ने जवाहर नवोदय स्कूल बीकर के निरीक्षण के दौरान आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कही।

उन्होंने कहा पौधों की हरियाली हमारे मन मस्तिष्क को उमंग से भर देती है। इससे पूर्व उन्होंने अपनी टीम जवाहर नवोदय विद्यालय शिवपुरी प्राचार्य एस के गवई, श्योपुरकला उपप्राचार्य डाॅ. वी के उपाध्याय, उपप्राचार्य ग्वालियर सुमन कटियार के साथ विद्यालय के विभिन्न विभागों में संचालित गतिविधियों का सूक्ष्म निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर जवाहर नवोदय विद्यालय प्राचार्य एम के पांडेय, उपप्राचार्य उमा पी राउत, सुनीता सिसौदिया, डा. ऋतुराज वशिष्ट, आर एल याज्ञिक, एम पी शर्मा, अवनीश उपाध्याय, मकबूल अहमद सहित अन्य उपस्थित रहे।