पत्नी को घर से बाहर कर लगाई फांसी
प|ी को घर से बाहर कर लगाई फांसी
शिवपुरी|कोतवालीअंतर्गत करौंदी कॉलोनी में रहने वाले दौलतराम (30) पुत्र गुलाबचंद ओझा, ने अपने ही घर में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पड़ौस में रहने वाले मृतक के बड़े भाई ने बताया कि दौलतराम शराब पीने का आदी था और आए दिन जब वो रात में नशे में आता था तो प|ी से झगड़ा करके घर में सो जाता था। रविवार को नशे की हालत में दौलतराम ने प|ी को घर से बाहर कर दिया। सुबह जब प|ी ने दरवाजा खटखटाया, बहुत देर तक दरवाजा नहीं खुला तो उसने खिड़की में से झांक कर देखा तो दौलतराम का शव फांसी के फंदे पर झूल रहा था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।