पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यशोधरा ज्योतिरादित्य अगले सप्ताह आएंगे

यशोधरा-ज्योतिरादित्य अगले सप्ताह आएंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवपुरी|नगरीय निकायचुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ होने एवं कांग्रेस को मिली बड़ी जीत के बाद क्षेत्र की राजनीति में दोनों ही दल का प्रतिनिधित्व करने वाले क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं प्रदेश की उद्योग मंत्री एवं शिवपुरी विधायक यशोधरा राजे सिंधिया अगले सप्ताह शिवपुरी आएंगे।

भास्कर से हुई चर्चा में यशोधरा राजे ने कहा कि मैं अगले सप्ताह शिवपुरी आऊंगी। जाहिर है कि अब वे भाजपा को मिली हार के लिए होने वाले पार्टी नेताओं के मंथन में शामिल होंगी। क्योंकि जिले की नगरपालिका नगर पंचायत चुनाव में जो परिणाम सामने आए, उसमें मोदी शिवराज लहर को जनता ने सिरे से नकार दिया। हालांकि निकाय चुनाव में स्थानीय मुद्दे एवं पार्टी के प्रतिनिधि द्वारा किए गए कार्यों के आधार पर ही जनता फैसला देती है। खनियांधाना एवं शिवपुरी इसका उदाहरण है।

क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भास्कर से चर्चा करते हुए भरोसा दिलाया कि शहर विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि अभी संसद सत्र चल रहा है, इसके खत्म होने के बाद अगले सप्ताह शिवपुरी आऊंगा।