- Hindi News
- न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुआ दहेज एक्ट का मामला
न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुआ दहेज एक्ट का मामला
शिवपुरी | सईसपुराकमलागंज में रहने वाली एक विवाहिता ने अपने ससुरालियों के खिलाफ दहेज एक्ट का प्रकरण दर्ज कराने के लिए न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत किया था। जिस पर न्यायालय से आदेश होने के बाद कोतवाली पुलिस ने महिला सबीना के पति शोएब आलम, ससुर अजीज खां, सास समीन बेगम, देवर शहनबाज देवरानी बबली निवासीगण ग्वालियर, के खिलाफ दहेज एक्ट का प्रकरण दर्ज कर लिया।