पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘हार के लिए वे जिम्मेदार, जो संभाले थे चुनाव की कमान’

‘हार के लिए वे जिम्मेदार, जो संभाले थे चुनाव की कमान’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नपा अध्यक्ष ने उद्योग मंत्री यशोधरा राजे पर साधा निशाना।

भास्करसंवाददाता| शिवपुरी

नगरपालिकाअध्यक्ष पद के चुनाव प्रचार में जब मैं गई ही नहीं तो मुझ पर आरोप कैसाω हार के लिए जिम्मेदार वे हैं जिन्होंने आगे बढ़कर इस चुनाव की कमान संभाली। यह बात निवर्तमान नपाध्यक्ष रिशिका अष्ठाना ने प्रेस नोट के माध्यम से प्रदेश की उद्योग मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के उस बयान के विरोध में कही, जिसमें मंत्री ने नपाध्यक्ष को हार के लिए जिम्मेदार ठहराया। कांग्रेस के हाथों भाजपा को मिली करारी हार के बाद अब आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल निकला है।

रिशिका ने कहा कि नपा चुनाव में मिली पराजय का ठीकरा मुझ पर फोड़ना सरासर गलत है, क्योंकि पिछले एक वर्ष में हुए विधानसभा लोकसभा चुनाव में पार्टी का मुख्य चेहरा बनकर मैने घर-घर जाकर वोट मांगे थे। जबकि शहर से लगे हुए ग्रामीण क्षेत्रों से पार्टी की हार हुई थी। रिशिका का कहना है कि यदि मेरा विरोध होता तो मेरे कार्यकाल के चार साल बीत जाने के बाद हुए लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में भी उसका नकारात्मक असर पड़ता। इस चुनाव में भी मेरे द्वारा कराए गए गली-मोहल्लों के कामों की बदौलत ही अधिक संख्या में भाजपा पार्षद जीत कर आए।

नपाध्यक्ष ने हार के लिए उन्हें जिम्मेदार बताया, जिन्होंने पार्टी के नेताओं को चुनाव प्रचार में आने से रोक लगा रखी थी। सीवर प्रोजेक्ट में खुदी सड़कों से उड़ रही धूल की वजह से शहर में रही मुश्किल के लिए मुझे दोष देकर जनता को भ्रमित किया गया, जबकि उसकी एजेंसी पीएचई है। बीच बाजार में एक साल पहले ही सीवर लाइन खुदवाकर मुझे बदनाम करने का षड्यंत्र किया। जलावर्धन योजना से संबंधित भोपाल में होने वाली बैठकों में मुझे कभी नहीं बुलाया गया, तो मैं कैसे जिम्मेदार हूंω

नपाध्यक्ष ने कहा कि यह चुनाव यदि किसी नेता विशेष के भरोसे लड़ते हुए सभी को साथ लेकर लड़ा जाता तो नतीजा भाजपा के पक्ष में आता। पिछले कार्यकाल पर आरोप लगाने की बजाय यदि उपलब्धियां लेकर जनता के बीच जाते तो शायद ऐसा नहीं होता।