- Hindi News
- निकाय चुनाव के नतीजों से विधायकों को झटका
निकाय चुनाव के नतीजों से विधायकों को झटका
नगरपालिका और नगर पंचायतों के जो नतीजे सामने आए हैं उसमें भाजपा और कांग्रेस के तीन विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को जीत दिलाने में नाकामयाब रहे हैं। जिले में नगरीय निकाय के नतीजों से तीन विधायकों को तगड़ा झटका लगा है। भाजपा कांग्रेस के इन तीन विधायकों को अपने ही क्षेत्र में नगर पालिका-नगर पंचायत चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा है।
भाजपाजिलाध्यक्ष पहुंचे भोपाल : जिलेकी एक नगर पालिका पांच नगर पंचायत चुनाव हारने वाली सत्ताधारी पार्टी के जिलाध्यक्ष रणवीर रावत सोमवार को भोपाल में थे।
गुटबाजी के कारण हारे चुनाव
^हमारीपार्टी के अधिकृत उम्मीदवार के सामने ही दो निर्दलीयों ने बगावत कर चुनाव लड़ा। इस गुटबाजी के कारण ही चुनाव हार गए। हमने तो पूरे प्रयास किए थे। शकुंतलाखटीक, विधायक,करैरा
करैरा विधानसभा
शकुंतलाखटीक (कांग्रेस)
जिलेमें कांग्रेस का प्रदर्शन करैरा को छोड़कर अन्य विधानसभा क्षेत्र में अच्छा रहा है, लेकिन करैरा में कांग्रेस की विधायक शकुंतला खटीक अपनी पार्टी को नहीं जिता पाईं। यहां कांग्रेस तीसरे नंबर पर रही। गुटबाजी के चलते हार का सामना करना पड़ा है।
दो लोगों के लड़ने से हार गए
^हमारीपार्टी के बैराड़ मंडल ने निर्दलीय अपनी प|ी को लड़ाया। जिससे हमारा वोट बैंक दो स्थानों पर बंट गया। फिर भी हम समीक्षा करेंगे। प्रह्लादभारती, विधायक,पोहरी
पोहरी विधानसभा
प्रहलादभारती (भाजपा)
पोहरीविधानसभा क्षेत्र के बैराड़ को पहली बार नगर पंचायत बनने का दर्जा मिला और इसके चुनाव में सत्ताधारी दल भाजपा को शिकस्त मिली। पोहरी विधायक प्रहलाद भारती यहां भाजपा को जिताने में नाकाम रहे। यहां पार्टी की बगावत और गुटबाजी से भाजपाई चिंता में दिखे।
पुराने कार्यकाल के कारण हारे
^पुरानेनपा कार्यकाल की कमियों के कारण हम चुनाव हार गए। फिर भी हम इसकी समीक्षा करेंगे। जो कमियां रहीं हैं उन्हें अब दूर करने के प्रयास होंगे। यशोधराराजे,विधायक शिवपुरीउद्योग मंत्री
शिवपुरी विधानसभा
यशोधराराजे सिंधिया (भाजपा)
उद्योगमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में शिवपुरी नगर पालिका चुनाव भाजपा हार गई है। भाजपा उम्मीदवार हरिओम राठौर को 5900 मतों से हार का सामना करना पड़ा। बीते विधानसभा और लोकसभा चुनाव में शहर के 39 वार्डों में भाजपा को जीत मिली थी।