पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खनिज परिवहन करने वाले वाहनों में लगेगा जीपीएस

खनिज परिवहन करने वाले वाहनों में लगेगा जीपीएस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवपुरी | खनिजमटेरियल, रेत, गिट्टी, फर्सी, खंडा आदि के परिवहन में लगे सभी वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगाए जाएंगे। यह निर्देश कलेक्टर ने खनिज विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। कलेक्टर ने कहा है कि खनिज अधिकारी संबंधित वाहन मालिकों को इसके बारे में निर्देश दें। जिससे अवैध उत्खनन करने वाले वाहनों पर सख्ती के साथ कार्रवाई की जा सके। कलेक्टर राजीव दुबे ने सोमवार को टीएल बैठक में कहा कि खनिज परिवहन करने वाले वाहनों के निरीक्षण के दौरान ऐसे वाहन जिनमें जीपीएस सिस्टम नहीं लगा पाए जाने पर उसमें खनिज सामग्री पाई जाती है उसे बिना रायल्टी की सामग्री मानकर वाहन पर कार्रवाई की जाएगी।