- Hindi News
- शिवपुरी में निजी नलकूपों के खनन पर प्रतिबंध
शिवपुरी में निजी नलकूपों के खनन पर प्रतिबंध
शिवपुरी | कलेक्टरराजीव दुबे ने जिले को जल अभाव ग्रस्त घोषित कर निजी नलकूपों के खनन पर प्रतिबंध लगा दिया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में संपूर्ण शिवपुरी जिले को जल अभाव ग्रस्त घोषित कर आगामी आदेश तक निजी नलकूपों के खनन पुराने नलकूपों की सफाई पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। उक्त आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित के विरुद्ध दंडनीय कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि वर्ष 2014 में जिले में 701.50 मिमि वर्षा हुई जो औसत वर्षा से 14 प्रतिशत कम है। जिसके कारण जिले के जल स्तर में औसतन 6 मीटर की कमी आई है।