अचानक बदला मौसम, बारिश के बाद बढ़ी ठंड
बारिश होने आसमान में बिजली कड़कने से किसानों की चिंता बढ़ी
भास्करसंवाददाता| शिवपुरी
बुधवारकी सुबह अचानक आसमान में बादल घिर आए और फिर कुछ देर बाद बारिश होने लगी। बुधवार को दिनभर रुक-रुक कर के बारिश हुई। इस बदले मौसम के बीच एक बार फिर से ठंड बढ़ गई।
पिछले तीन दिन से मौसम साफ रहने धूप निकलने से न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा रहा था लेकिन बुधवार को यह 9 डिग्री तक पहुंच गया। अचानक बदले मौसम से अब किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें देखी जा रही हैं। बुधवार को दिनभर रुक-रुक कर बारिश होने से किसान वर्ग चिंता में है। किसानों का कहना है कि इस बारिश से सरसों चने की फसल को नुकसान की आशंका है।