शहर के मुख्य बाजार में निकलना मुश्किल
ट्रैफिकपुलिस जहां एक ओर हेलमेट अभियान चलाकर लोगों के जीवन को सुरक्षित करने का प्रयास कर रही है, वहीं दूसरी ओर शहर के मुख्य बाजार में हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। शहर के मुख्य बाजार कोर्ट रोड पर मंडी के सामने आसपास स्थिति इतनी अधिक हौच-पौच रहती है कि बाइक सवार से लेकर पैदल चलने वालों तक को रास्ता नहीं मिलता। अस्त-व्यस्त पड़ी व्यवस्था में उलझते लोग भी अब कहने लगे हैं कि यदि ट्रैफिक व्यवस्था पर भी ध्यान दें तो बेहतर होगा।
शहर में यदि सबसे चौड़ी सड़क कहीं है तो वो है कोर्ट रोड। क्योंकि पूरा बाजार एवं प्रमुख रास्तों को सीधे माधव चौक से जोड़ने वाला यही एक मार्ग है। इस रास्ते से होकर लोग सब्जी के अलावा अन्य खरीदारी करने आते हैं, वहीं शासकीय विभागों एवं न्यायालय में कार्यरत कर्मचारी भी इसी रास्ते से होकर निकलते हैं।
अलग-अलग समय में बदलते हैं कब्जेधारी
{अलसुबहलगभग 4 से 7 बजे तक इस सड़क पर फल मंडी सजती है, जिससे ट्रैफिक जाम रहता है।
{ सुबह 8 बजे के बाद से दिन भर सब्जी के ठेले सड़क के बीच तक लगे रहते हैं।
{ शाम होते ही मंडी के आसपास दुकानों के सामने बीच सड़क तक बाइकें अस्त-व्यस्त खड़ी रहती हैं।
{ ट्रैफिककर्मी भी इस सड़क पर कम दिखते हैं। पुलिस कभी भी यहां बेरिकेड्स नहीं लगाती।
वन-वे बनाने के िलए अफसरों से चर्चा की है
^कोर्टरोड पर इस तरह की हौच - पौच स्थिति के लिए पार्किंग को जगह होने की वजह से हो रही है। इसे वन-वे बनाने एवं लाइनिंग के लिए अधिकारियों ने कुछ चर्चा की है। हमने भी शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधार के लिए कई बिंदु बनाए हैं, जिन्हें यातायात समिति की बैठक में रखेंगे। नगर पालिका को भी इसमें सहयोग देना चाहिए। आनंदराय, ट्रैफिक निरीक्षक शिवपुरी
अनदेखी