पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘सुस्ती को छोड़ अब काम में तेजी दिखाओ’

‘सुस्ती को छोड़ अब काम में तेजी दिखाओ’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरीयपंचायतों चुनावों को लेकर सोमवार को आयोजित हुई भाजपा की जिला बैठक में कई नेताओं की अनुपस्थिति चर्चा में रही। कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए संभागीय संगठन मंत्री प्रदीप जोशी को आना था लेकिन वह बैठक में नहीं आए। इसके अलावा पार्टी के कई पदाधिकारी भी इस बैठक से नदारद रहे। पार्टी के जिले में एक मात्र विधायक प्रहलाद भारती सहित पूर्व विधायक देवेंद्र जैन, रमेश खटीक, नरेंद्र बिरथरे, भैया साहब लोधी बैठक में नहीं आए। बैठक में वरिष्ठ पदाधिकारी की अनुपस्थिति को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा रही। संभागीय संगठन मंत्री सहित वरिष्ठ पदाधिकारी के आने से बैठक महज खानापूर्ति तक सिमट कर रह गई।

अबफिर से जुट जाओ काम में :बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष रणवीर रावत ने कहा कि जिस तरह से कार्यकर्ताओं ने विधानसभा लोकसभा चुनाव में मेहनत कर पार्टी को विजय दिलाई अब उसी तरह आगामी नगरीय पंचायत चुनावों में जुट जाओ। जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र राज्य की योजनाओं का प्रचार करें। बैठक में मौजूद जिला संगठन प्रभारी विवेक जोशी ने कहा कि चुनावों में मैनेजमेंट बहुत जरूरी है। प्रत्येक वार्ड स्तर पर बूथ पर भाजपा को मजबूती के साथ खड़ा कर काम करें। अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश खटीक ने बताया कि सक्रियता बढ़ाने के लिए जल्द ही हर वार्ड में हितग्राही सम्मेलन होंगे।

शिवपुरी| भाजपा की जिला बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष रणवीर रावत।

दो घंटे देरी से शुरू हुई बैठक

{ बैठक शुरू होने का समय ११ बजे का रखा गया था लेकिन संभागीय संगठन मंत्री के आने के कारण यह दो घंटे लेट शुरू हुई।

{ किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बलवीर चौहान जब कृषि मेले को लेकर बता रहे थे तो उनके द्वारा सही बात रख पाने पर कुछ कार्यकर्ताओं ने उनको बैठने के लिए कह दिया, इससे वह नाराज हो गए।

{ बैठक में नगर पालिका चुनाव में पार्षद पद का टिकट मांग रहे कई दावेदार भी मौजूद रहे। इन्होंने जिला पदाधिकारियों से अपने लिए टिकट की लॉबिंग की।