पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘अच्छा परफॉर्मेंस करेंगे तो मिलेंगे मौके’

‘अच्छा परफॉर्मेंस करेंगे तो मिलेंगे मौके’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
Áपूर्व क्रिकेटर मदनलाल ने खिलाड़ियों को दिए गेंदबाजी और बल्लेबाजी के टिप्स, सुबह से ही ग्राउंड में मौजूद रहे खिलाड़ी, अकादमी का नया सत्र प्रारंभ

शिवपुरी| प्रदेशके क्रिकेट खिलाड़ियों का टैलेंट निखारने के लिए पूर्व कप्तान एवं अकादमी के चीफ कोच मदनलाल ने सोमवार को 24 क्रिकेट खिलाड़ियों को खेल के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। मदनलाल ने कहा कि क्रिकेट खिलाडिय़ों को आगे बढ़ने के लिए रणजी ट्रॉफी जैसे घरेलू टूर्नामेंट में अच्छी परफॉर्मेंस देना होगी। जब वह यहां पर अच्छी परफॉर्मेंस देंगे तो उन्हें आगे भी खेलने के सुनहरे अवसर मिलेेंगे। इसी उद्देश्य से ही यह मप्र क्रिकेट अकादमी बनी है कि युवा प्रतिभाओं को निखारा जाए।

{ इस क्रिकेट अकादमी मेंं १६ से १९ वर्ग के आयु के खिलाडिय़ों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

{ एक वर्ष तक खिलाड़ी के परफॉर्मेंस पर निगाह रखी जाएगी।

{ पूर्व में यह क्रिकेट अकादमी ग्वालियर में संचािलत थी। लेकिन वहां पर स्टेडियम के अभाव में इसे शिवपुरी स्थानांतरित किया गया है।

{ एक बैच में २४ खिलाड़ी रहेंगे, इस बैच के लिए सम्पूर्ण मप्र से ट्रायल के जरिए खिलाड़ी चयनित किए गए हैं।