जायज काम भी नहीं कर रहे अफसर
भाजपाई बोले- अधिकारी के पास जब काम लेकर जाते हैं तो जानबूझकर करते हैं बेइज्जती।
भास्करसंवाददाता| शिवपुरी
हमअपने जायज कामों को लेकर जाते हैं तो अधिकारी हमारी सुनते नहीं हैं। किसी नेता का फोन करवाते हैं तो अफसर जायज कामों में भी अडंगा लगा देते हैं। जिले में कई अधिकारी इतने निरंकुश हो गए हैं कि वह हमारे जायज कामों को भी नहीं करते। जब हमारे ही काम नहीं हो रहे तो हम जनता के काम कैसे करा पाएंगे? यह बात बुधवार को सत्ताधारी दल के भाजपा नेताओं ने सर्किट हाउस में एक बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री कुसुम महदेले से कही। जिले के दौरे पर आईं प्रभारी मंत्री के सामने बैठक में अफसरशाही के खिलाफ भाजपा नेताओं का गुस्सा फूट पड़ा। भाजपा नेताओं ने साफ कहा कि यह अफसर जिले में रहेंगे तो इससे पार्टी का जो वोट बैंक हैं, उस पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। नाराज नेताओं ने कुछ अफसरों के खिलाफ जमकर गुस्सा निकाला और एक लिखित शिकायत भी की है। इसके बाद प्रभारी मंत्री ने कहा कि जो अफसर सही काम नहीं करेंगे उन्हें हटा दिया जाएगा। प्रभारी मंत्री ने भाजपाइयों को आश्वासन दिया कि वह उनकी इस शिकायत को लेकर कलेक्टर एसपी के साथ बैठक कर कार्रवाई करेंगी। बैठक में भाजपा के पोहरी विधायक प्रहलाद भारती, नगर मंडल अध्यक्ष ओमी जैन, महामंत्री भरत अग्रवाल, हरिओम राठौर, जिला उपाध्यक्ष अजय जुनेजा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष जंडैल सिंह गुर्जर, बृजेंद्र तोमर, पूर्व कोषाध्यक्ष राजेंद्र गोयल, जुगनू मित्तल, दिलीप मुदगल, आशुतोष शर्मा, हरिओम नरवरिया, मुकेश जैन सहित कई भाजपा पदाधिकारी मौजूद थे।
सकिर्ट हाउस में भाजपा नेताओं के साथ बैठक करती कुसुम मेहदेले।
प्रभारी मंत्री ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है
Ãहमनेअपनीपीड़ा को प्रभारी मंत्री के समक्ष रखा। जिले में अधिकारी निरंकुश हो चुके हैं। हमारी यही मांग है कि जब हमारी सत्ता होते हुए भी हमारे जायज काम नहीं होंगे तो कैसे काम चलेगा। प्रभारी मंत्री ने हमारी बात को सुना और कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
-ओमीजैन,अध्यक्ष,नगर मंडल शिवपुरी
महदेले बोलीं- उद्योग मंत्री को भी बताया करो
भाजपा नेताओं के साथ जब प्रभारी मंत्री कुसुम महदेले बैठक कर रहीं थी तो उन्होंने कहा कि यह शिकायतें वह स्थानीय विधायक उद्योग मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया को भी बताया करें। क्योंकि यह उनका क्षेत्र है उन्हें अपने हिसाब