सड़कें बनाईं, पानी गंदगी से परेशान लोग
क्षेत्र: फिजिकलसे सईसपुरा की गली, मीट मार्केट, कमलागंज पुल के पास का क्षेत्र
पानी गंदगी से परेशान
तीनदिन में एक बार 15-20 मिनट के लिए नलों में पानी आता है। पानी ढोकर लाना पड़ता है। सड़क पर ही कचरा फेंका जाता है, जिसे नगरपालिका नहीं उठवाती।
श्यामरजक, मीटमार्केट गली
गंदगी से परेशान हैं
सड़कपानी सहित स्ट्रीट लाइट की समस्या तो नहीं है। लेकिन मीट मार्केट के पास नाले में गंदगी से आसपास का वातावरण दूषित होता है। साफ-सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है।
सूर्यकुमारजैन, एबीरोड
रास्ता बनाने का वादा नहीं किया पूरा
नलोंसे गंदा पानी आता है, वो भी 15-20 मिनट तक। नहाने-कपड़े धोने में उस पानी का उपयोग करते हैं। पार्षद ने रास्ता बनवाने का वादा किया था, पूरा नहीं किया।
सुधाभार्गव, हनुमानमंदिर के पास
गंदा पानी गंदगी से परेशान
नलमें जो तीन दिन में एक बार पानी आता है, वो इतना गंदा दूषित होता है कि उसका यदि नहाने में भी उपयोग किया तो शरीर को नुकसान पहुंचाएगा।
डॉ.सुभाष शर्मा, कमलागंजपुल के पास
कुछ नहीं कराया पार्षद ने
पानीमिल रहा है और नालियां साफ होती हैं। गरीबी के कूपन भी कभी आते हैं तो कभी मिलते ही नहीं हैं। जिससे राशन के लिए परेशान रहते हैं।
सागिरखान, सईसपुरामस्जिद के पास
सवाल: वार्डमें पानी की समस्या दूर क्यों नहीं हो पाईω
पार्षद:वार्डमें बोर सफल नहीं हैं, क्योंकि जमीन के अंदर पानी नहीं निकलता। इसलिए नपा की फिजूलखर्ची नहीं करवाई। टैंकरों से पानी की सप्लाई देते हैं।
सवाल:वार्डमें गंदगी की समस्या से लोग परेशान हैं, क्योंω
पार्षद:हांमैं भी यह बात मानता हूं कि गंदगी है। लेकिन क्या करें, नगरपालिका के पास संसाधन ही नहीं हैं, वहां से कोई साफ-सफाई करने नहीं आता।
सवाल:लोगोंसे किए वादे पूरे नहीं किए, क्या इस बार चुनाव की तैयारी हैω
पार्षद:मैंनेपुल पर रास्ता बनाने का कोई वादा नहीं किया। सबसे अधिक बीपीएल कार्ड मैने बनवाए हैं। इस बार वार्ड अनुसूचित जाति हो गया है, इसलिए पार्टी जिसे टिकट देगी, उसके साथ हम होंगे।
मैंने पुल पर रास्ता बनाने का वादा नहीं किया था
वार्ड को छोड़ निजी स्वार्थों में ही जुटे रहे पार्षद
Ãवार्डमें कोई विकास कार्य नहीं कराया। लोगों के किसी भी तरह के राशनकार्ड नहीं बनवाए। वार्डवासियों को छोड़कर पार्षद निजी स्वार्थ में जुटे रहे।