पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिवपुरी | बामौरकलांके ग्राम बामौरडामरोन में रहने वाले जगदीश मिश्रा

शिवपुरी | बामौरकलांके ग्राम बामौरडामरोन में रहने वाले जगदीश मिश्रा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवपुरी | बामौरकलांके ग्राम बामौरडामरोन में रहने वाले जगदीश मिश्रा के बिना पार वाले कुएं में एक नीलगाय दो दिन पहले गिर गई। ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने पर स्थानीय वनकर्मी देखने तो पहुंचे, लेकिन उसे निकालने का कोई प्रयास नहीं किया। इसी बीच एक ग्रामीण ने 181 सीएम हैल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। जिसके चलते गुरुवार को नेशनल पार्क की रेसक्यू टीम प्रभारी डॉ. जितेंद्र जाटव ने गांव पहुंचकर लगभग चार घंटे की मशक्कत के बाद नीलगाय को बमुश्किल बाहर निकाला। कुएं में गिरी नीलगाय को बेहोश करने के लिए पांच इंजेक्शन ऑटोमैटिक गन से लगाए गए, तब कहीं जाकर वो बेहोश हुई। जबकि इससे पहले नीलगाय जैसा जानवर दो इंजेक्शन में ही बेहोश हो जाता था। बताते हैं कि पहले बेहोश करने वाली दवा आस्ट्रेलिया से मंगवाई जाती थी, लेकिन इस बार यह दवा अमेरिका से मंगवाई गई है।

181 पर शिकायत के बाद कुएं से निकाली नीलगाय