- Hindi News
- शिवपुरी| गुरुवारको भी ट्रैफिक पुलिस ने हेलमेट अभियान कलेक्टोरेट के
शिवपुरी| गुरुवारको भी ट्रैफिक पुलिस ने हेलमेट अभियान कलेक्टोरेट के
शिवपुरी| गुरुवारको भी ट्रैफिक पुलिस ने हेलमेट अभियान कलेक्टोरेट के सामने चलाया। एक पुलिस दीवान को जब ट्रैफिककर्मी ने रोका तो पहले दीवान ने ना-नुकुर की लेकिन उन्हें जुर्माना भरना ही पड़ा। वहीं एक युवती बिना हेलमेट के जब स्कूटी से आई तो ट्रैफिककर्मी ने कहा आप अभी हेलमेट खरीदकर उसे लगाकर जाएंगी तो आपको जुर्माना नहीं भरना पड़ेगा। युवती नियम का पालन करते हुए हेलमेट खरीदा और उसे पहनकर चली गई।