पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुलियापुरा के पास ट्रक ने मजदूर को कुचला

गुलियापुरा के पास ट्रक ने मजदूर को कुचला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोराघाटथाना क्षेत्र के ग्राम गुलियापुरा हाईवे रोड पर बुधवार की रात एक ट्रक चालक ने वाहन को तेजी लापरवाही से चलाकर सड़क मार्ग पर पैदल जा रहे एक मजदूर को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। जबकि चालक भागने में सफल रहा। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ बृजेश पुत्र कमलसिंह आदिवासी की रिपोर्ट पर मामला कायम किया है।जानकारी के मुताबिक प्राणसिंह (47) पुत्र ऊधम सिंह निवासी ग्राम पीपलखेडा़ शिवपुरी हाल निवासी गुलियापुरा बुधवार की रात दतिया ग्वालियर मार्ग से मजदूरी कर वापस अपने गांव गुलियापुरा जा रहा था तभी सामने से रहे ट्रक क्रमांक एमएच 40 वाय 9376 के चालक ने वाहन को तेजी लापरवाही से उसमें टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी वाहन चालक घटना स्थल से कुछ दूरी पर ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।