पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

300 किमी दूर सेंटर दे दिया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
300 किमी दूर सेंटर दे दिया
ऑनलाइन च्वाइस फिलिंग के दौरान हमने भोपाल सेंटर मांगा ही नहीं था फिर भी 300 किमी दूर सेंटर दे दिया। मैं पेपर नहीं दे पाया। लवकुश धाकड़, छात्र, शिवपुरी

हमें तो ऑफलाइन बताई गई थी परीक्षा

शुरूआत में यह परीक्षा हमें ऑफलाइन बताई गई थी लेकिन अचानक ऑर्डर आए कि यह ऑनलाइन होगी। कई छात्र इससे परेशानी में हैं। संदीप ठाकुर, छात्र शिवपुरी

सेंटर कम बनाए गए

केवल मप्र में ही ऑनलाइन परीक्षा आयोजित हो रही है। जब पूर्व में ऑफलाइन होती थी तो इस परीक्षा को इसी पद्धति से किया जाना चाहिए था। शिवपुरी में सेंटर कम बनाए गए साथ ही ग्रामीण परिवेश के छात्र कंप्यूटर से ऑनलाइन परीक्षा कैसे दे पाएंगे। शाहिद खान, संचालक, रेडिएंट कॉलेज शिवपुरी

द्वितीय चरण की परीक्षा में बैठ पाएंगे छात्र

भोपाल से ऐसे ऑर्डर आ गए हैं कि जो छात्र इस परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए वह द्वितीय चरण की परीक्षा में बैठ पेपर दे सकते हैं। शिवपुरी में कंप्यूटर कम होने के कारण सेंटर कम बनाए गए थे। एसके मंडल , प्राचार्य, आईटीआई शिवपुरी

खबरें और भी हैं...