पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चार मोटरसाइकिल चोरी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के अलग-अलग स्थानों से चार बाइक्स को अज्ञात चोर चुरा ले गए। इस बात की रिपोर्ट फरियादियों द्वारा पुलिस थानों में दर्ज करा दी गई है।

जानकारी के अनुसार फरियादी बल्लभ कुमार जाटव पुत्र सुन्ना जाटव निवासी आनंद पुर ट्रस्ट के पीछे मनियर की बाइक क्रमांक एमपी33एमबी 0831 को अज्ञात चोर अस्पताल परिसर से चोरी के ले गए है। वहीं दूसरी घटना योगेन्द्र पुत्र कैलाश की मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 33 एमसी 2490 को मोहन मेडिकल पर खड़ी करके दवा ले रहा था तभी मौका देखकर कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी बाइक को चोरी कर ले गया वहीं एक तीसरी घटना में गोपाल पुत्र बाबूलाल रजक निवासी इंदिरा कॉलोनी करबला के पास स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के सामने अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 33 एमएच 2723 खड़ी करके भगवान दर्शन करने गया था इतने में ही मोटरसाइकिल वहां से गायब हो गई। वहीं चौथी घटना करैरा कस्बे की हैं जहां रिंकू पुत्र बादाम उम्र 27 अपनी मोटरसाइकिल लेकर सामान खरीद रहा था इतने में ही कोई अज्ञात चोर बाइक को वहां चुराकर ले गया।

खबरें और भी हैं...