पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मंडलों को मिला टारगेट, छूटा पसीना

मंडलों को मिला टारगेट, छूटा पसीना

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 18 फरवरी को सीहोर के पास शेरपुर में होने वाली किसान रैली को सफल बनाने भाजपा ने जिले के हर मंडल अध्यक्ष को 10-10 बसें भरकर कार्यकर्ता लाने का टारगेट दिया है। पीएम मोदी की रैली में ज्यादा से ज्यादा लोग पहुंचें इसलिए हर मंडल अध्यक्ष को भोपाल से ही यह टारगेट दिया गया है। इस नए टारगेट से मंडल अध्यक्षों का पसीना छूट रहा है। कुछ मंडल अध्यक्षों ने बताया है कि इतना टारगेट पूरा करना संभव नहीं है फिर भी वह प्रयास में लगे हुए हैं। इन बसों के अलावा पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से स्वयं के चार पहिया वाहनों से भी कार्यकर्ताओं को ले जाने के लिए कहा गया है।

नवनियुक्त अध्यक्षों की पहली परीक्षा
एक महीने पहले ही जिले के सभी 15 मंडलों में नए अध्यक्षों की नियुक्तियां हुई हैं। इस कार्यक्रम के जरिए इन अध्यक्षों की परीक्षा है। अब देखना यह है कि यह अध्यक्ष अपने-अपने मंडलों से अपेक्षा अनुरूप कार्यकर्ता मोदी की रैली में ले जा पाते हैं या नहीं।

राजनीति
टारगेट से ज्यादा ले जाएंगे
हमने सभी मंडल अध्यक्षों से कहा है कि वह प्राइवेट वाहनों के अलावा हर मंडल से 5 से 10 बसें भरकर कार्यकर्ता लाए। हमें जो टारगेट मिला है उससे ज्यादा ही कार्यकर्ता हम इस किसान रैली में ले जाएंगे। सुशील रघुवंशी, जिलाध्यक्ष, भाजपा शिवपुरी

संगठन कर रहा है बसों की व्यवस्था
संगठन से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मंडल अध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने प्राइवेट वाहन जैसे कार आदि से कार्यकर्ताओं को ले जाएं। इसके अलावा बसों की व्यवस्था संगठन अपने स्तर पर कर रहा है।

बसों की संख्या कम रहती है तो पार्टी पदाधिकारियों के प्राइवेट वाहनों का ज्यादा उपयोग किया जाएगा। कुल मिलाकर ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता इस किसान रैली में ले जाने का टारगेट है।

खबरें और भी हैं...