24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ 19 से
शिवपुरी | शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन गायत्री शक्ति पीठ, फिजीकल रोड़ शिवपुरी पर किया जाएगा। यह कार्यक्रम 19 से 22 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही राष्ट्र को श्रेष्ठता, सम्प्रभुता और संपन्नता के श्रेष्ठ शिखर पर पुन: प्रतिष्ठित करने के लिए युवा चेतना सम्मेलन का आयोजन भी किया जाएगा। जिसमें शांतिकुंज प्रतिनिधियों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा, जिसकी कलश यात्रा श्रीराम स्वास्थ्य उपवन एक्युप्रेशर पार्क न्यू ब्लॉक से प्रारंभ होकर यज्ञ स्थल गायत्री शक्तिपीठ फिजीकल रोड पर पहुंचेगी। यज्ञशाला में प्रवेश के लिए भारतीय वेशभूषा अनिवार्य है। सभी संस्कार नि:शुल्क संपन्न कराए जाएंगे। यज्ञ स्थल पर विशाल साहित्य प्रदर्शनी लगाई जा रही है। कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।