- Hindi News
- ‘आपके बैग में हथियार है’ और ठग ले गए जेवर
‘आपके बैग में हथियार है’ और ठग ले गए जेवर
पोहरी बायपास के पास हुई वारदात
भास्करसंवाददाता| शिवपुरी
कोतवालीथाना अंतर्गत पोहरी बायपास के पास रविवार को एक महिला से दो बदमाशों ने चेकिंग के नाम बेवकूफ बनाकर के उसके जेवर उतरवाए और बाद में यह जेवर एक पुड़िया में बांधने का नाटक कर इन जेवरों को ले गए। महिला के साथ हुई इस ठगी की वारदात के बाद पुलिस ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
महिला भागवती प|ी सोमचंद नामदेव निवासी कोलारस रविवार को बस से अपने घर से शिवपुरी आईं थी। जब यह पोहरी बायपास पर बस से उतरकर पैदल जा रही थी तभी एक युवक ने उसे रोका और कहा कि आपको सामने खड़े साहब बुला रहे हैं। इन दोनों युवकों ने चेकिंग के नाम पर महिला को उलझाया और कहा कि अभी कुछ देर पहले एक महिला की चेन जेवर लूट लिए गए है तो तुम अपने जेवर उतर के अपने पास रख लो। दोनों युवकों की बात सुनकर महिला घबरा गई और उसने अपने गले में पहनी चेन और कान की झुमकी निकाल ली। इस दौरान दूसरे ठग ने सड़क से एक बिस्किट का खाली रैपर उठाया और सोने की चीजों को इस रैपर में रख दिया। इसी दौरान दूसरे युवक ने महिला के बैग की ओर इशारा करते हुए कहा कि इसमें हथियार हैं। बैग की तलाशी के दौरान महिला का ध्यान बंट गया। इन दोनों ठगों ने बैग में उसके जेवर रखने की बात कहकर चले गए। बाद में महिला ने अपना सामान चेक किया तो जेवर गायब थे।