- Hindi News
- शिवपुरी में मार्च में शुरू होगी कोर बैंकिंग सेवा
शिवपुरी में मार्च में शुरू होगी कोर बैंकिंग सेवा
अन्य डाकघरों को भी दूसरे चरण में जोड़ा जाएगा
भास्करसंवाददाता| शिवपुरी
शिवपुरीके प्रधान डाकघर में कोर बैंकिंग शुरू हो गई अब खाताधारक देश भर के किसी भी डाकघर से जिसमें कोर बैंकिंग की सुविधा हो वहां से पैसा जमा निकाल सकते हैं। शिवपुरी के अलावा गुना और अशोकनगर में भी कोर बैंकिंग की सुविधा शुरू हुई है। आने वाले दिनों में इन तीनों जिलों के और उप डाकघरों को भी इस सुविधा के दायरों में लाया जाएगा।
90हजार खाताधारकों को फायदा : जिलामुख्यालय के शिवपुरी प्रधान डाकघर में 90 हजार से ज्यादा खाताधारक हैं जिन्हें कोर बैंकिंग सुविधा का लाभ मिलेगा। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दौर में इस सुविधा का विस्तार दूसरे डाकघरों में भी होगा जिससे इनमें अपने खाते चलाने वाले लोगों को भी इसके दायरे में लाया जाएगा। पहले डाकघरों में कोर बैंकिंग की सुविधा होने से लोगों को उसी ब्रांच से पैसे निकलने पड़ते थे जिसमें उसका खाता है। अब कम से कम शिवपुरी प्रधान डाकघर के खाताधारकों की सुविधा में विस्तार हो गया है।
शिवपुरी के प्रधान डाकघर में कोर बैंकिंग के अलावा एटीएम लगाए जाने का काम भी चल रहा है लेकिन इसके काम की रफ्तार धीमी है। 10 दिन पहले एटीएम कक्ष बन चुका है लेकिन मशीनें अभी तक यहां नहीं लगीं हैं जबकि भोपाल से आदेश आए थे कि एक महीने में इसे तैयार करना है। अधिकारियों का कहना है कि मशीनें आने वाली है। मशीनें आते ही काम पूरा कराया जाएगा। अफसर मार्च तक काम पूरा होने की बात कह रहे हैं।
{ डाकघरों का जिला मुख्यालय के अलावा गांव-गांव में इसका नेटवर्क है। इसलिए सभी डाकघरों में कोर बैंकिंग एटीएम सुविधा विस्तार की मांग कई दिनों से चल रही है।
{ मनरेगा के तहत हजारों खाते डाकघर में ही मजदूरों के खोले गए हैं। वृद्धावस्था पेंशन और सामाजिक सुरक्षा पेंशन के भी कई खाते इन्हीं बैंकों में हैं।
{ इसके विशाल नेटवर्क को देखते हुए एटीएम और कोर बैंकिंग की सुविधाएं शुरू होंगी तो इसका लाभ हजारों लोगों को मिलेगा।
मार्च में शुरू होगी एटीएम सेवा
^डाकघर में कोर बैंकिंग शुरू हो गई है। इसका लाभ 90 हजार खाताधारकों को होगा। अगले चरण में दूसरे डाकघर में भी इस सुविधा का विस्तार होगा। एटीएम का कक्ष बन चुका है। मशीनें आना शेष हैं। मार्च तक एटीएम भी शुरू हो जाएगा। मलखानसिंह, पोस्ट मास्टर, प्रधान डाकघर
ग्रामीण क्षेत्र में बड़ा नेटवर्क
प्रधान डाकघर