पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दूध, मिठाई, केक का सैंपल लिया

दूध, मिठाई, केक का सैंपल लिया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दूसरे दिन भी प्रशासनिक टीम ने खाद्य पदार्थोंं के लिए सैंपल

भास्करसंवाददाता| शिवपुरी

मिलावटीखाद्य पदार्थो की शिकायतों के बाद बुधवार को दूसरे दिन भी जिला प्रशासन द्वारा सैंपलिंग भरने की कार्रवाई जारी रही। बुधवार को छह दुकानदारों के यहां से खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए।

कलेक्टर राजीव दुबे के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत अधिकारियों के दल द्वारा दूध डेयरी एवं मिष्ठान भंडार तथा होटलों का आकस्मिक निरीक्षण कर दूध एवं दूध से बने उत्पादों एवं मिठाइयां के नमूने लिए।

इनकेभरे गए सैंपल :किसान दूध डेयरी झांसी रोड शिवपुरी, सीएच डेयरी नीलगर चौराहा पुरानी शिवपुरी से दूध के नमूने, अग्रवाल मिष्ठान भण्डार बड़ा बाजार पुरानी शिवपुरी से मावा का नमूना, भारत होटल पुरानी शिवपुरी से मावा लड्डू, सुमन बेकरी राजेश्वरी रोड से केक का सैंपल लिया गया।

नीलगर चौराहा स्थित मिठाई की दुकान पर सैंपलिंग करते अफसर।