- Hindi News
- शिवपुरी| ट्रैफिकपुलिस ने बुधवार की सुबह कलेक्टोरेट के सामने चैकिंग
शिवपुरी| ट्रैफिकपुलिस ने बुधवार की सुबह कलेक्टोरेट के सामने चैकिंग
शिवपुरी| ट्रैफिकपुलिस ने बुधवार की सुबह कलेक्टोरेट के सामने चैकिंग अभियान शुरू किया। जिसमें एक महिला को जब रोका तो उसने बताया कि मैं तो शादी में शामिल होने जा रही थी, हेलमेट लगाती तो बाल बिगड़ जाते। वहीं एक अन्य महिला ने बताया कि मेरा ऑफिस में यहीं पास में है, हमें तो बख्श दो। इन महिलाओं की भी सौ रुपए की रसीद काटी गई। इसी बीच एक वकील अपने साथी के साथ बाइक पर बिना हेलमेट रोक लिए गए। ट्रैफिक वाले को देखते ही वकील ने सौ रुपए का नोट देते हुए कहा कि यह पकड़ो और हमें जाने दो। इस पर वो ट्रैफिककर्मी बोला कि यह सौ रुपए देकर वहां रसीद कटवा लो, तब हमसे बाइक की चाबी ले जाना। अभियान सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चला।
बिना हेलमेट बाइक चला रहे वकील ने पैसे दिए तो सिपाही ने कहा- मुझे मत दो, जुर्माना भरो
मैं शादी में शामिल होने जा रही हूं, हेलमेट लगाती तो बाल खराब हो जाते...