- Hindi News
- शिवपुरी |शहर में जहां भी सार्वजनिक टयूबवेल खुले हुए हैं,
शिवपुरी |शहर में जहां भी सार्वजनिक टयूबवेल खुले हुए हैं,
शिवपुरी |शहर में जहां भी सार्वजनिक टयूबवेल खुले हुए हैं, वहां सुबह से शाम तक पानी भरने वालों की लाइन लगी रहती है। पुरानी शिवपुरी जवाहर कॉलोनी में पानी के लिए महिलाओं बच्चों की भीड़ अपने नंबर का इंतजार करते हुए मिली। वहीं राजेश्वरी रोड पर एक युवक फर्श को लेजम लगाकर धोता हुआ मिला। दूसरी ओर शहर को पानी सप्लाई करने वाले चांदपाठा जलाशय में भी पानी कम होने से बीच की सूखी धरती अब नजर आने लगी है। यह स्थिति तब है, जब सर्दी गई और गर्मी शुरू हुई।
जागरूकता की कमी से पानी की बर्बादी से बाज नहीं रहे लोग
कहीं पानी की किल्लत तो कहीं बर्बादी....चांदपाठा का घटता जलस्तर