पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गुर्दा रोग निदान शिविर 21 को

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवपुरी| समाजसेवी संस्था मां राज राजेश्वरी दरबार उत्सव समिति शिवपुरी द्वारा नि:शुल्क गुर्दा रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन आगामी 21 फरवरी को किया जा रहा है। 21 फरवरी को नि:शुल्क गुर्दा रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन स्थानीय नगरपालिका परिषद भवन में किया जा रहा है।्र इसकी तैयारियां जारी हैं। शिविर में रोगियों की चिकित्सा हेतु मेडिकल कॉलेज झांसी के मेडिसिन एवं नेफ्रोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष तथा प्रिंसीपल एवं पैरामेडिकल कॉलेज झांसी के डायरेक्टर डॉ. एनएस सेंगर अपनी टीम के साथ आ रहे हैं। समिति अध्यक्ष अमन गोयल एवं सचिव गोविंद सिंह सेंगर शिविर ने बताया कि डॉ. एनएस सेंगर अपनी टीम के साथ शिविर में रोगियों की जांच एवं उपचार 21 फरवरी को सुबह 10 बजे से 2 बजे तक नगरपालिका परिषद भवन में करेंगे।

खबरें और भी हैं...