पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरकारी जल स्रोतों से सिंचाई पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश

सरकारी जल स्रोतों से सिंचाई पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवपुरी | शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र के तहत शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं रोजगार मूलक योजनाओं के तहत संचालित किए जा रहे विकास एवं निर्माण कार्यों की कलेक्टर राजीव दुबे ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री को निर्देश दिए कि आगामी ग्रीष्मकाल को देखते हुए निजी सिंचाई ट्यूबवेल एवं अन्य जल स्रोतों को चिह्नित करें। जिससे ग्रीष्मकाल में पेयजल हेतु उपयोग किया जा सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे शासकीय तालाब, जलाशय, नलकूप जिनका उपयोग सिंचाई हेतु किया जा रहा है। उन पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया जाए। जिससे आगामी ग्रीष्मकाल में पेयजल हेतु उनका उपयोग किया जा सके। श्री दुबे ने लोक निर्माण, नगर पालिका, पीएमआरजेएसवाय एवं ग्रामीण यांत्रिकी सेवा आदि द्वारा निर्माणाधीन सड़कों एवं सामुदायिक भवनों की प्रगति की समीक्षा की।

खबरें और भी हैं...