पंच महाभूत यात्रा का समापन एवं जिला सम्मेलन कार्यक्रम आज से
शिवपुरी | मध्यप्रदेश शासन द्वारा ग्रामीणों को प्रकृति से जोडऩे एवं जागरूक करने हेतु पंच महाभूत संवर्धन साक्षरता का समापन एवं जिला सम्मेलन कार्यक्रम 11 फरवरी को सुबह 11 बजे से कम्युनिटी हॉल गांधी पार्क शिवपुरी में आयोजित जाएगा। जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में कलेक्टर राजीव दुबे, मुख्य अतिथि के रूप में पोहरी विधायक प्रहलाद भारती शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राघवेंद्र गौतम भोपाल द्वारा की जाएगी।