पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महिला को छेड़ा, रोका तो लाठी मारी, सात माह के बच्चे की मौत

महिला को छेड़ा, रोका तो लाठी मारी, सात माह के बच्चे की मौत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवपुरी के नेतवास में मंगल-बुधवार रात हुई वारदात

भास्कर संवाददाता| शिवपुरी

दो युवकों ने घर में घुसकर बच्चे को दूध पिला रही मां को छेड़ा, जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी मारी, लेकिन महिला ने बचने की कोशिश की तो लाठी बच्चे में जा लगी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना मंगलवार-बुधवार रात कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम नेतवास में हुई। पुलिन ने दो हमलावरों के खिलाफ हत्या, घर में घुसने और एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

कन्हैयालाल जाटव की प|ी सुमन बीती रात सात माह के बच्चे समरस को दूध पिला रही थी। अंधेरे का फायदा उठाकर पड़ोस के दो दबंग अरविन्द रावत और फोसी रावत घर में घुसे और टॉर्च जलाकर घर में झांकने लगे। वे गालियां देते हुए कह रहे थे कि घर में कोई लड़की है क्या। बच्चे को दूध पिला रही सुमन को उन्होंने बुरी नीयत से दबोच लिया और उसे छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध किया तो दोनों में से एक ने लाठी उठाकर मारी। लेकिन यह लाठी सुमन की बजाय उसके पुत्र समरस के सिर में जा लगी, इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। देर रात कोलारस पुलिस ने मृत बच्चे का पीएम कराया।

खबरें और भी हैं...